फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   rampage against businessman murder in jharkhand

झारखंड में करोबारी की हत्या के विरोध में हंगामा

Sat, 02 Mar 2013 12:24 PM IST
धनबाद/इंटरनेट डेस्क
धनबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 02 Mar 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
rampage against businessman murder in jharkhand

दवा कारोबारी सरोज सिंह की हत्या के विरोध में जिले में दवा व्यवसायियों ने हंगामा और पथराव किया। उन्होंने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। व्यवसायी आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। गुरुवार को शाम को सरोज सिंह पर उनकी दवा दुकान में गोली चलाई गई थी।

विज्ञापन


लोगों की गुस्साई भीड़ ने कई जगह सड़क जाम कर प्रदर्शन किये और अगजनी भी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस ने लाठियां भी चलाईं। इसके चलते आने जाने वालों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन


आक्रोशित भीड़ ने सिटी प्लाजा पर पथराव किया। इसे नियंत्रित करने के लिये पुलिस ने लाठी चार्ज किया। व्यवसायियों ने बैक मोड़ से जोड़ाफाटक रोड को पांच घंटे से अधिक समय तक जाम रखा और रे टॉकीज चौक पर तीन घंटे प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अभी खास सफलता नहीं मिली है लेकिन आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही शुक्रवार को देर शाम सिटी प्लाजा मार्केट में पुलिस द्वारा सरोज सिंह की दवा दुकान में किये गये निरीक्षण में दो बुलेट मिले हैं। पुलिस ने कारतूसों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही दुकान में खून का धब्बा भी मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed