फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Raghuvansh prasad singh said on Lalu prasad yadav sentence in fodder scam CBI Misused by government

लालू को सजा पर रघुवंश बोले- CBI का दुरुपयोग किया गया, नीतीश बोले- हमारा कोई लेना-देना नहीं

Wed, 24 Jan 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Wed, 24 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Raghuvansh prasad singh said on Lalu prasad yadav sentence in fodder scam CBI Misused by government
रघुवंश प्रसाद सिंह
चारा घोटाला के तीसरे मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाए जाने के बाद राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह अपना आपा खो बैठे और सार्वजनिक रूप से अपने गुस्से का इजहार किया। रघुवंश प्रसाद ने कहा कि देश और बिहार की जनता की आखों से पर्दा हट चुका है और वह जान गई है कि कैसे सीबीआई ने राजनीतिक कारणों से लालू प्रसाद को फंसाया है। उन्होंने कहा कि ट्रेजरी से पैसे निकाले जा रहे थे तो मुख्यमंत्री कैसे दोषी हो गए। 
विज्ञापन


रघुवंश प्रसाद ने कहा कि इससे पहले लालू प्रसाद को कई  मामलों में सजा हुई है और उन फैसलों के खिलाफ ऊपरी अदालत में मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्णय से उन्हें निराशा हुई है लेकिन वे लोग हताश नहीं हुए हैं। रघुवंश प्रसाद ने उम्मीद जताई कि वे लोग सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ ऊपरी कोर्ट जाएंगे और जहां लालू प्रसाद को न्याय जरूर मिलेगा। रघुवंश प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जननेता हैं और जनता के दिलों में बसते हैं। उनके खिलाफ कोई कितनी भी साजिश क्यों न कर ले लालू प्रसाद जरूर बरी होंगे। 
विज्ञापन


रांची स्थित सीबीआई स्पेशल कोर्ट परिसर में रघुवंश प्रसाद मीडियाकर्मियों से रू-ब-रू थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पीएम मोदी की सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम को सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानूनी लड़ाई कोर्ट में लड़ी जाएगी और राजनीतिक लड़ाई जनता की अदालत में लड़ेंगे। इस मौके पर रघुवंश प्रसाद ने राष्ट्रकवि दिनकर की एक कविता के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता 'हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा’ भी सुनाई।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सीबीआई का दुरुपयोग होता है'

Raghuvansh prasad singh said on Lalu prasad yadav sentence in fodder scam CBI Misused by government
सीबीआई
रघुवंश प्रसाद ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग सीबीआई का अपनी मर्जी से इस्तेमाल करते हैं। यह दावा उन्होंने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की किताबों के हवाले से किया। उन्होंने कर्नाटक के आईपीएस दुरई और हरियाणा के आईपीएस बीआर लाल की किताबों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि दोनों किताबों में यह साफ तौर पर लिखा है कि सीबीआई राजनीतिक आकाओं के इशारे पर किसी को फंसाती है। 

हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू को सजा के ऐलान पर कहा है कि, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह एक न्यायिक फैसला है। हम इस पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे, लेकिन हम अपने न्याय और विकास के एजेंडे से समझौता नहीं करेंगे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed