फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Presidnet Rannath Kovind in Jharkhand Visit Convocation of Ranchi University

झारखंड में देश का 40 प्रतिशत खनिज है, यहां की मानवीय प्रतिभा भी अप्रतिम है: राष्ट्रपति कोविंद

Mon, 30 Sep 2019 01:44 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 30 Sep 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Presidnet Rannath Kovind in Jharkhand Visit Convocation of Ranchi University
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : फाइल फोटो

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि झारखंड में देश का 40 फीसदी खनिज तो है ही, बल्कि यहां की मानवीय प्रतिभा भी अप्रतिम है क्योंकि यहीं से परमवीर चक्र विजेता शहीद एल्बर्ट एक्का, क्रिकेट की दुनिया के अनमोल हीरे महेन्द्र सिंह धोनी, हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जयपाल सिंह मुंडा और तीरंदाज दीपिका कुमारी जैसी विश्व प्रतिभाओं ने भी जन्म लिया है।

विज्ञापन


रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में अपने भाषण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हमें बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए झारखंड के आदिवासी समाज से भी प्रकृति के साथ सामंजस्य का जीवन जीने के लिए बहुत कुछ सीखना होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी समाज भलीभांति जानता है कि प्रकृति से मिलजुलकर कैसे अपना जीवन व्यतीत किया जाता है। इससे न सिर्फ उसकी भलाई होती है बल्कि प्रकृति का भी संरक्षण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग को रोजगार देने वाला बनने के साथ समाज के तमाम वर्गों एवं अन्य युवाओं को भी अपने साथ जोड़ने का काम करना चाहिए। उन्होंने राज्य की बेटियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बेटियों के प्रदर्शन में भारत का भविष्य झलकता है।

उन्होंने कहा कि आज रांची विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में कुल 56 स्वर्ण पदक विजेताओं में 47 बेटियां और सिर्फ नौ बेटे हैं।

उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आगामी 150वीं जयन्ती का उल्लेख करते हुए युवाओं का आह्वान किया कि आप किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहें और विशेषकर ई-सिगरेट का कतई इस्तेमाल न करें क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसीलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की अनुशंसा पर इस पर पूरे देश में पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed