फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   President Ramnath Kovind Gumla and Deoghar program canceled due to heavy rain

भारी बारिश के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गुमला और देवघर का कार्यक्रम रद्द

Sun, 29 Sep 2019 01:31 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 29 Sep 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind Gumla and Deoghar program canceled due to heavy rain
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : Twitter
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की झारखंड की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन आज रविवार को गुमला और देवघर के सभी कार्यक्रम भारी बारिश के कारण रद्द कर दिये गए हैं। राजभवन के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की साथ ही राष्ट्रपति भवन ने संदेश जारी कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन


राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के चलते गुमला में अशोक भगत जी के आदिवासी आश्रम और देवघर में राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर उतरने में तकनीकी कठिनाई के चलते ही राष्ट्रपति का आज का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व कल शाम राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे जहां राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति हवाई अड्डे से राजभवन पहुंचे और वहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। राष्ट्रपति 30 सितम्बर को रांची विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे । इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखण्ड आगमन पर सवा तीन करोड़ झारखण्डवासियों की ओर से माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द जी का हार्दिक अभिनंदन है। राष्ट्रपति के आगमन से राज्य के लोगों को नयी उर्जा मिलेगी।


इस बीच भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री की कोलहान में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्रील के प्रवक्ता ने बताया कि अगली तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed