फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   pregnant daughter of farmer in Hazaribagh died allegedly mowed down by Vehicle by finance company officials

Jharkhand: फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने किसान की बेटी को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर ही मौत, मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Sep 2022 10:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Sep 2022 10:38 PM IST
सार

पीड़िता के रिश्तेदारों के मुताबिक, महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के अधिकारी बिना बताए ट्रैक्टर की रिकवरी के लिए किसान के घर पहुंचे। इस दौरान उनके बीच बहस हो गई। इसके बाद बेटी ट्रैक्टर के सामने आ गई और उन्होंने उसे वाहन से कुचल दिया।

विज्ञापन
pregnant daughter of farmer in Hazaribagh died allegedly mowed down by Vehicle by finance company officials
हजारीबाग में वाहन से कुचलकर महिला की मौत - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग में एक किसान की 27 वर्षीय गर्भवती बेटी की कथित तौर पर ट्रैक्टर के कुचलने से मौत हो गई। आरोप एक फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों पर लगा है। पुलिस ने इस संबंध में फाइनेंस कंपनी के स्थानीय प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन


पीड़िता के रिश्तेदारों के मुताबिक, बृहस्पतिवार तक किश्त न चुकाने पर महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के अधिकारी बिना बताए ट्रैक्टर की रिकवरी के लिए किसान के घर पहुंचे। इस दौरान उनके बीच बहस हो गई। इसके बाद बेटी वाहन के सामने आ गई और उन्होंने उसे ट्रैक्टर से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उसे मृत ही अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


मामले को लेकर हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोटे ने कहा कि जब फाइनेंस कंपनी के अधिकारी बिना बताए ट्रैक्टर रिकवर करने किसान के घर पहुंचे। बहस के बाद उनकी बेटी ट्रैक्टर के चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने ट्रैक्टर की रिकवरी के लिए किसान के घर जाने से पहले स्थानीय थाने को सूचना नहीं दी थी। पुलिस के मुताबिक, फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है और उनकी तलाश में इलाके में छापेमारी की जा रही है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसान मिथिलेश मेहता दिव्यांग हैं और उन्हें महिंद्रा फाइनेंस की ओर से संदेश मिला था कि वह ट्रैक्टर खरीदने के लिए कंपनी से लिए गए कर्ज का 1 लाख 30 हजार रुपये बकाया बृहस्पतिवार तक जमा करा दें। लेकिन किसान ऐसा नहीं पाया तो शुक्रवार को कंपनी के एंजेट और अधिकारी उसके घर पहुंचे और ट्रैक्टर उठा लिया।

आनंद महिंद्रा ने दुख जताया
महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने झारखंड की घटना पर दुख जताया है। आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा फाइनेंस के सीईओ और एमडी अनीश शाह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, मैं पीड़ित परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। वहीं, महिंद्रा समूह के एमडी और सीईओ ने लिखा, हम हजारीबाग की घटना से बहुत दुखी और परेशान हैं। यह एक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को कंपनी की ओर से हर सहयोग किया जाएगा।


पिता ने कहा, दोषियों को फांसी की सजा हो
झारखंड में गर्भवती महिला के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को फांसी की सजा की मांग की। विकलांग किसान मिथिलेश मेहता ने आरोप लगाया कि उनकी 27 वर्षीय बेटी की ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आने से मौत हो गई। उन्होंने कहा, मुझे न कुछ चाहिए, न मुआवजा और न ही सरकार से कोई लाभ। मैं केवल अपनी बेटी के लिए न्याय चाहता हूं और दोषियों को फांसी से कम नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed