फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Polish woman comes to India to marry social media friend from Jharkhand

सोशल मीडिया का प्यार: प्रेमी के लिए सात समुंदर पार से झारखंड आई पोलैंड की महिला, देखने को लोगों का लगा तांता

Wed, 19 Jul 2023 11:29 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 19 Jul 2023 11:29 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर बात करते हुए पौलैंड की महिला बारबरा और भारत के शादाब का प्यार इतना परवान चढ़ा कि बारबरा अपने प्रेमी से शादी करने के लिए झारखंड के हजारीगांव के खुटरा गांव में पहुंच गई।

विज्ञापन
Polish woman comes to India to marry social media friend from Jharkhand
पोलैंड से झारखंड के गांव में प्रेमी के लिए पहुंची महिला - फोटो : twitter

विस्तार

इन दिनों भारत में बॉर्डर पार की लव स्टोरी चर्चा में हैं, पहले पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की अपने पबजी पार्टनर सचिन के साथ तो अब पौलैंड की महिला की चर्चा है जो अपने प्रेमी से शादी करने के लिए भारत आई है। इंस्टाग्राम पर बात करते हुए पौलैंड की महिला बारबरा और भारत के शादाब का प्यार इतना परवान चढ़ा कि बारबरा अपने प्रेमी से शादी करने के लिए झारखंड के हजारीगांव के खुटरा गांव में पहुंच गई। खबरों के मुताबिक, उनकी पहली मुलाकात 2021 में भारत में हुई थी और जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।  

विज्ञापन


बारबरा की उम्र करीब 49 साल है और उसकी एक 8 साल की बेटी आन्या पोलाक भी है। शादाब और बारबरा ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है और शादी के लिए हजारीबाग एसडीएम कोर्ट में भी आवेदन दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादाब ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में और खुलासा करते हुए कहा कि वह अपनी पूरी जिंदगी बारबरा के साथ बिताना चाहता है और हर सुख-दुख में उसके साथ रहना चाहता है। साथ ही कहा कि वह जीवन के हर पल में बारबरा का साथ देना चाहता है। 
विज्ञापन


बारबरा के  हजारीगांव के खुटरा गांव पहुंचते ही लोगों का हुजूम उसे देखने के लिए लग गया। वह वहां शादाब के घरवालों से भी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, शादाब ने बताया कि उसने बारबरा को हजारीबाग दिखाया और उसे यह शहर बहुत पसंद आया लेकिन उसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाना पसंद नहीं है। बारबरा की इच्छा है कि वह झारखंड में खुशहाल समय बिताए और फिर साथ पौलेंड चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारबरा ने शादाब को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि वह एक शानदार और प्यारे इंसान हैं। उन्होंने भारत की भी तारीफ की और कहा कि यह एक खूबसूरत देश है। हजारीबाग के बारे में पूछे जाने पर, बारबरा ने कहा कि यह एक छोटा शहर है और रहने के लिए एक अच्छी जगह है। उन्होंने कहा कि वह पर्यटक वीजा पर भारत आई थीं, जो 2027 तक वैध है। उनका अपने पहले पति से तलाक हो चुका है और पोलैंड में एक निजी फर्म है जिसकी वह मालिक हैं। ।


खबरों की मानें तो बारबरा जब हजारीबाग में शादाब के घर पहुंची तो वहीं काफी गर्मी थी जिसके बाद उनसे शादाब के घर में दो एसी लगवा दिए साथ ही परिवार के लिए एक रंगीन टीवी भी खरीदा है। बारबरा का कहना है कि वह शादाब के बिना रह नहीं पाएगी इसलिए वह भारत आई हैं और शादाब को भी अपने साथ पौलेंड ले जाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed