फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Police and CRPF got a big success, Naxalite carrying a reward of Rs 5 lakh killed

Jharkhand News: पुलिस और CRPF को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Sun, 14 Sep 2025 01:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 14 Sep 2025 01:02 PM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले के मनातू जंगल में रविवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान टीपीसी संगठन से जुड़ा पांच लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया।

विज्ञापन
Police and CRPF got a big success, Naxalite carrying a reward of Rs 5 lakh killed
पलामू में इनामी नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू में रविवार अहले सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पांच लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ मनातू जंगल में हुई, जहां झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से कांबिंग ऑपरेशन चलाया। मारे गए नक्सली मुखदेव यादव का संबंध टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति समिति) संगठन से था और वह लंबे समय से पलामू इलाके में सक्रिय था। राज्य सरकार ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को मुखदेव के ठिकानों की कई बार गुप्त सूचना मिली थी, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। इस बार विशेष अभियान में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन में कोबरा, झारखंड जगुआर और अन्य बलों के जवान शामिल थे। अभियान का मुख्य लक्ष्य 10 लाख का इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत था। पुलिस टीम जैसे ही मनातू जंगल में आगे बढ़ी, टीपीसी के उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुखदेव मारा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुमला में प्रेम कहानी का दुखद अंत, फोन पर कहासुनी के बाद छात्रा और बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन सितंबर को पलामू में हुई एक मुठभेड़ में दो पुलिस जवान शहीद हो गए थे। उस घटना में भी मुखदेव शामिल था। पुलिस अब उस क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों की तलाश में जुट गई है। पलामू के मनातू, तरहसी और चतरा के सीमावर्ती इलाके टीपीसी के गढ़ माने जाते हैं। शशिकांत का दस्ता 8 से 10 सदस्यों का बताया जाता है, जिनमें मुखदेव यादव और नगीना भी शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed