{"_id":"5cf5e658bdec2207186a6fcd","slug":"pm-modi-to-participate-in-international-yoga-day-program-to-be-held-in-ranchi-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को रांची में योग करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को रांची में योग करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Tue, 04 Jun 2019 09:40 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 04 Jun 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग क्रिया को लेकर हमारा देश दुनिया भर में जाना जाता है। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन देश के कोने-कोने में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसके माध्यम से लोगों तक योग से होने वाले लाभ की जानकारी पहुंचाई जाती है। इस बार भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कई जगह आयोजन किए जाएंगे, जिसमें से मुख्य कार्यक्रम झारखंड की राजधानी रांची में होगा। कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय ने यह जानकारी दी कि 2019 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे। पिछले साल इस कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में किया गया था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा, मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर सुनील कुमार वर्णवाल के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तैयारियों के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन