फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   PM Modi enquires about ex Jharkhand CM Champai Soren health news in hindi

Jharkhand: पीएम मोदी ने स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए चंपई सोरेन से की बात, जल्द ठीक होने की कामना की

Mon, 07 Oct 2024 03:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 07 Oct 2024 03:05 PM IST
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व सीएम के जल्द ठीक होने की कामना की। टाटा मेन अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि चंपई सोरेन की स्थिति में सुधार है और वह बेहतर हो रहे हैं।

विज्ञापन
PM Modi enquires about ex Jharkhand CM Champai Soren health news in hindi
पीएम मोदी, चंपई सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को बल्ड शुगर से संबंधित समस्याओं के शनिवार को जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंपई सोरेन से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पूर्व सीएम के करीबी ने इसकी जानकारी दी। ब्लड शुगर के स्तर में गिरावट के कारण चक्कर आने के बाद उन्हें शनिवार की रात नौ बजे अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन


पूर्व सीएम और भाजपा नेता चंपई सोरेन के करीबी ने कहा, "आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंपई सोरेन जी को कॉल किया। उन्होंने उनके (सोरेन) स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और जल्द ठीक होने की कामना की।" चंपई सोरेन ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया और बताया कि वे फिलहाल ठीक है और जल्द अस्पताल से उनकी छुट्टी होने वाली है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी जल्द ठीक होने की कामना की
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व सीएम के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा, "मैं मरांग बुरु (आदिवासी देवता) से चंपई दा को जल्द ठीक करने की विनती करता हूं। मैं उनकी लंबी उम्र की भी कामना करता हूं।" झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पोस्ट करते हुए कहा, "हम मरांग बुरु से प्रार्थना करते हैं कि आप जल्द ठीक होकर मैदान में आए। दादा आपको कोई चिंता न सताए। कई बार हम इतना बोझ ले लेते हैं कि इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने लगता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा मेन अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि चंपई सोरेन की स्थिति में सुधार है और वह बेहतर हो रहे हैं। बता दें कि 67 वर्षीय चंपई सोरेन अगस्त में भाजपा में शामिल हुए थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद दो फरवरी को चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, हेमंत सोरेन के रिहा होने के बाद तीन जुलाई को उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed