फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Pet dog foiled an ATM robbery in Jharkhand Hazaribag district, police said on Tuesday

Jharkhand: हजारीबाग में पालतू कुत्ते ने दिखाई वफादारी, एटीएम डकैती को कर दिया नाकाम

Tue, 05 Jul 2022 10:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 Jul 2022 10:45 AM IST
सार

लुटेरों का एक गिरोह जीटी रोड स्थित एक मकान के भूतल पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में रात के अंधेरे में गैस कटर, एलपीजी सिलेंडर व हथौड़े लेकर लूटपाट करने पहुंचा। पुलिस ने कहा कि उन्हें इसमें राज्य के बाहर के लुटेरों के शामिल होने का संदेह है। 

विज्ञापन
Pet dog foiled an ATM robbery in Jharkhand Hazaribag district, police said on Tuesday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग में एक पालतू कुत्ते ने वफादारी दिखाते हुए एटीएम डकैती को नाकाम कर दिया। बताया जा रहा है कि लुटेरों का एक गिरोह चौपारण थाना क्षेत्र के चैठी गांव में जीटी रोड स्थित एक मकान के भूतल पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में रात के अंधेरे में गैस कटर, एलपीजी सिलेंडर व हथौड़े लेकर लूटपाट करने पहुंचा।

विज्ञापन


 पालतू कुत्ता सांबा भौंकने लगा
जिस घर में एटीएम है, उसका मालिक सुधीर बरनवाल हैं। पुलिस ने बताया कि जब बरनवाल का पालतू कुत्ता सांबा भौंकने लगा तो लुटेरों ने मशीन को काटना लगभग समाप्त कर दिया। उन्होंने बताया कि लोगों की नींद खुली तो लुटेरे क्षतिग्रस्त मशीन को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मामला दर्ज
अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नजीर अख्तर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम में 27 लाख रुपये थे। पुलिस ने कहा कि उन्हें इसमें राज्य के बाहर के लुटेरों के शामिल होने का संदेह है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed