फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   patna blast_modi_nia

पटना ब्लास्ट: कहां और कैसे बनते थे बम

Fri, 13 Jun 2014 08:51 AM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
patna blast_modi_nia

पटना ब्लास्ट के तहत गिरफ्तार किए गए संग्दिधों ने इस बात का खुलासा किया है कि वे लोग झारखंड के रांची में बम तैयार करते थे। एनआईए की पूछताछ में आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया है कि पटना ब्लास्ट में जो बम इस्तेमाल किए गए थे वे भी रांची में ही बनाए गए थे।

विज्ञापन


बम बनाने का यह सारा काम झारखंड के सीठियों गांव की पहाड़ियों पर किया जाता था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी रांची के ही अपर बाजार स्थित एक हार्डवेयर की दुकान से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान खरीदते थे।

बाहर से भी आते थे लोग

patna blast_modi_nia

पूछताछ में आईएनए को इस बात का भी पता चला है कि बम बनाने के लिए बाहर से भी कुछ लोग आते थे। बाहर से आने वाले सभी लोगों को तय जगह तक पहुंचने और रुकने की भी सारी व्यवस्था ये आरोपी ही किया करते थे।

गिरफ्तार किए गए इश्तेखार आलम और फिरोज असलम द्वारा दिए गए बयान के आधार पर एनआईए टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

एनआईए की टीम ने मंगलवार को डेली मार्केट के तीन इलेक्ट्रानिक्स दुकानदारों से पूछताछ की है। कोर्ट में पेशी के लिए फिलहाल सभी आरोपियों को पटना ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed