{"_id":"6ab7b06b86f30ef55d0a4bf6","slug":"palkot-gumla-minor-girl-harrasment-case-karma-festival-rims-death-police-investigation-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालकोट: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग ने रिम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालकोट: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग ने रिम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 26 Sep 2026 05:16 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:16 PM IST
सार
गुमला के पालकोट में करमा पर्व के दौरान कथित सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की शिकार नाबालिग की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शादी समारोह में दुष्कर्म
विस्तार
पालकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में करमा पर्व के दौरान सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की शिकार हुई नाबालिग आदिवासी किशोरी की शनिवार सुबह रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
करमा पर्व के दौरान अपहरण और दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग बुधवार को तपकारा गांव में करमा पर्व के सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक नाच-गान में शामिल होने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने जबरन उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म करने के पश्चात आरोपितों ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी हत्या करने का प्रयास करते हुए उसे गंभीर स्थिति में छोड़ दिया।
चार अस्पतालों में इलाज के बाद तोड़ा दम
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम को नाबालिग युवती अपने घर के बाहर अत्यंत गंभीर हालत में पड़ी हुई मिली थी। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए कोलेबिरा अस्पताल लेकर गए। वहां उपस्थित डॉक्टरों ने पीड़िता की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद, बेहतर इलाज की उम्मीद में उसे गुमला सदर अस्पताल और अंततः रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। रांची रिम्स में शनिवार सुबह इलाज के दौरान नाबालिग युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: झारखंड में 100 सीएचसी होंगे अपग्रेड: 600 डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मियों की होगी नियुक्ति, मजबूत होगी इलाज व्यवस्था
अज्ञात आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। पुलिस गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की उचित का कार्रवाई की जाएगी। वारदात के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।