फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Palamu Thugs Looted Worth Five Lakh Rupees Jewellary From the Woman in the Name Of astrology

Jharkhand: महिला को 41 कदम चलना पड़ा भारी, भविष्य दिखाने के चक्कर में लुटे पांच लाख के जेवरात

Mon, 19 Sep 2022 01:01 PM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला काव्य डेस्क,पलामू
अमर उजाला काव्य डेस्क,पलामू Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 19 Sep 2022 01:01 PM IST
सार

झारखंड के पलामू में ठगी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश तेज कर दी है। दोनों ठगों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Palamu Thugs Looted Worth Five Lakh Rupees Jewellary From the Woman in the Name Of astrology
झारखंड के पलामू में बुजुर्ग महिला से ठगी - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के पलामू से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां दो ठग ज्योतिषी का वेशभूषा धारण कर आए और महिला से पांच लाख रुपये के जेवरात ठगकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश तेज कर दी है। दोनों ठगों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


ठगों ने इस तरह से दिया ठगी को अंजाम
दरअसल, यह घटना पलामू के मारवाड़ी पुस्तकालय रोड सब्जी मार्केट विष्णु मंदिर के पास की है जहां 15 सितंबर को शाम पांच बजे  दो अज्ञात लोग बुजुर्ग महिला के पास आए। उन्होंने कहा कि आपकी  ग्रह दशा ठीक नहीं चल रही है, इसलिए आपने जो जेवर पहने हैं उन्हें उतारकर बैग में रख लीजिए और बिना मुड़े 41 कदम चलिए। फिर क्या था जिसका अंदेशा था वही हुआ। महिला ठगों की बात में आ गई और वही किया जो उन्होंने कहा था। जैसे ही वह 41 कदम आगे चली ठग पीछे से बैग खींचकर भाग गए। 
विज्ञापन


भविष्य बताने के नाम पर की ठगी
बताया जा रहा है कि दोनों ठगों ने पहले ही महिला के परिवार के बारे में जानकारी जुटा ली थी। फिर दोनों ठग बुजुर्ग महिला की रेकी करने लगे। 15 सितंबर की शाम दोनों महिला के पीछे लग गए और कुछ दूर चलने के बाद महिला को रोक दिया। महिला ने पूछा कि कौन हैं आपलोग तो दोनों ने खुद को हाथ देख भविष्य बताने वाला बताया। उसके बाद दोनों अन्नपूर्णा देवी का हाथ देखने लगे। दोनों ने अन्नपूर्णा देवी को भविष्य और परिवार के संबंध में कई जानकारी दी। अन्नापूर्णा देवी को दोनों पर विश्वास हो गया। जब महिला को ठगों पर विश्वास हो गया तो ठगों ने महिला से कहा कि उनकी ग्रह दशा ठीक नहीं है और सभी जेवर खोलकर बैग में रख लेने के लिए कहा। इसके बाद 41 कदम बिना मुड़े  आगे चलने के लिए कहा। फिर महिला ने दोनों के झांसे में आकर 41 कदम आगे चलने लगी और इसी दौरान दोनों ठग बैग लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed