फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   RJD Chief Lalu Yadav Fined Rs 6000 By Palamu Court In Code Of Conduct Violation Case In Hindi

Lalu Yadav News: 13 साल पुराना मामला, केवल छह हजार का जुर्माना भरकर लालू हुए बरी, अब पटना के लिए रवाना

Wed, 08 Jun 2022 11:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Jun 2022 11:19 AM IST
सार

Lalu Yadav News: लालू यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। राजद सुप्रीमो आज 13 साल पुराने मामले में झारखंड के पलामू कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के बाद अदालत ने लालू पर जुर्माना लगा दिया।

विज्ञापन
RJD Chief Lalu Yadav Fined Rs 6000 By Palamu Court In Code Of Conduct Violation Case In Hindi
लालू यादव (फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव 2009 के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में आज झारखंड के पलामू कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने लालू यादव पर 6000 रुपये का जुर्माना लगा दिया। बता दें कि लालू यादव पर साल 2009 में चुनाव प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर को गलत जगह पर लैंड करवाने का आरोप था। चुनाव आयोग ने लालू के इस कदम को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना था और FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में कोर्ट ने लालू को हाजिर होने के लिए आखिरी नोटिस दिया था।

विज्ञापन


लालू यादव पटना के लिए रवाना
अदालत से बरी होते ही लालू यादव अब पलामू से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि अदालत से बाहर निकलने के बाद लालू ने पत्रकारों के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि उनके वकील ने सारे मामले को समझा दिया।
विज्ञापन


मामले में बरी हुए लालू: वकील
अदालत का फैसला आने के बाद लालू प्रसाद यादव के वकील धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीठ ने सभी बातों को सुना और दोनों पक्षों की याचिका को देखते हुए 6,000 रुपये का जुर्माना लेकर उन्हें बरी कर दिया और मामले को निष्पादित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, लालू यादव झारखंड विधानसभा चुनाव 2009 चुनाव के दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह का प्रचार करने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। गढ़वा के गोविंद उच्च विद्यालय में लालू की रैली होनी थी। जबकि प्रशासन ने हेलीकॉप्टर उतारने के लिए गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर में बने हेलीपैड को तय किया था लेकिन लालू ने हेलीकॉप्टर को रैली वाले मैदान में ही उतार दिया था। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद लालू प्रसाद यादव और उनके पायलट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।


हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया था: लालू पक्ष 
मामला दर्ज होने के बाद इस मसले पर राजनीति भी खूब हुई। लालू पक्ष के लोगों का कहना था कि हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया था वहीं विपक्ष का कहना था कि लालू ने ये सब भीड़ जुटाने के लिए किया था। हालांकि, सच्चाई क्या है आज अदालत तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed