फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Over 100 pigs die due to suspected African swine fever alert sounded Latest News Update

Jharkhand: संदिग्ध अफ्रीकन स्वाइन फीवर से 100 से ज्यादा सूअर की मौत, रांची में अलर्ट

Sat, 06 Aug 2022 09:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 06 Aug 2022 09:52 PM IST
सार

राज्य के पशुपालन विभाग के निदेशक शशि प्रकाश ने बताया कि अभी तक सिर्फ रांची जिले में ही संदिग्ध अफ्रीकन बीमारी से सूअर के मौत की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Over 100 pigs die due to suspected African swine fever alert sounded Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राज्य के पशुपालन विभाग के अधिकारी के अनुसार, स्वाइन फीवर के कारण 27 जुलाई से अभी तक 100 से अधिक सूअर की मौत हो गई है। शनिवार को विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया। साथ ही लोगों से सावधानी रखने को कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रभावित सूअरों के नमूनों को जांच के लिए भोपाल और कोलकाता स्थित लैब में भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


राज्य के पशुपालन विभाग के निदेशक शशि प्रकाश ने बताया कि अभी तक सिर्फ रांची जिले में ही संदिग्ध अफ्रीकन बीमारी से सूअर के मौत की जानकारी मिली है। हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए सभी जिलों में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस समय कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत वाली सावधानी बरती जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग ने स्वाइन फीवर टीकाकरण अभियान भी शुरू किया है। इसके अलावा बीमार जानवरों को अलग जगह पर रखा जा रहा है। वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन के निदेशक विपिन बिहारी ने बताया कि झारखंड में इस तरह की बीमारी पहली बार सामने आई है। इसके लक्षण अफ्रीकन स्वाइन फीवर जैसे ही हैं। जानवरों में बुखार आना, खाना बंद होना और फिर अचानक मौत हो जाना, इसके लक्षण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed