फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Orphaned tribal student of Maoist stronghold become engineer achieved 1788th rank in ST category in JEE Main

JEE Main: माओवादियों के गढ़ की अनाथ आदिवासी छात्रा बनेगी इंजीनियर, जेईई मेन में हासिल किया 1788वां रैंक

Sun, 07 May 2023 05:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 07 May 2023 05:05 AM IST
सार

एलिशा ने कहा कि नौ साल की उम्र में उसने अपने माता-पिता को खो दिया था। इसके बाद एक अनाथालय में उसे भर्ती करा दिया गया। वहां से 2015 में उसने जिले के कालामाटी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दाखिला लिया।

विज्ञापन
Orphaned tribal student of Maoist stronghold become engineer achieved 1788th rank in ST category in JEE Main
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड के माओवादी हिंसा प्रभावित खूंटी जिले के एक सुदूरवर्ती गांव की अनाथ आदिवासी छात्रा ने सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक-जेईई मेन में सफलता हासिल की है। एलिशा हस्सा (19) कभी हिंदी बोलना भी नहीं जानती थी। उसने बताया कि वह इंजीनियर बनकर गरीबी से पीड़ित बच्चों के जीवन में बदलाव लाना चाहती है।
विज्ञापन


एलिशा ने कहा कि नौ साल की उम्र में उसने अपने माता-पिता को खो दिया था। इसके बाद एक अनाथालय में उसे भर्ती करा दिया गया। वहां से 2015 में उसने जिले के कालामाटी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दाखिला लिया। एलिशा ने बताया कि उसने जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे ‘सपनों की उड़ान’ कोचिंग कार्यक्रम से जुड़कर जेईई मेन की तैयारी की। उसे एसटी वर्ग में 1,788वां रैंंक मिला है। वह अब जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


बिरसा मुंडा की वंशज समेत नौ और सफल
एलिशा की तरह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की नौ और छात्राओं को जेईई मेन में सफलता मिली है। इनमें क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की वंशज सरस्वती मुंडा भी शामिल हैं। बिरसा मुंडा ने आजादी के संघर्ष से बहुत पहले अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें हर संभव सहयोग का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed