फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Opportunity to add names to or make corrections the voter list find out the deadline submitting applications

झारखंड: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार का मौका, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?

Fri, 23 Oct 2026 03:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 23 Oct 2026 03:13 PM IST
सार

झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के तहत नाम जोड़ने, हटाने और विवरण में सुधार के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है। 21 अक्तूबर तक फॉर्म-6 के 8,61,347 आवेदन डिजिटाइज हुए। अंतिम सूची 30 नवंबर को प्रकाशित होगी।

विज्ञापन
Opportunity to add names to or make corrections the voter list find out the deadline submitting applications
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम हटाने और विवरण में संशोधन कराने की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 23 अक्तूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, 21 अक्तूबर तक फॉर्म-6 के माध्यम से 8,61,347 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं। राज्य के नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने या किसी तरह का सुधार कराने के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग 30 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा।

विज्ञापन

आवेदनों के डिजिटाइजेशन के आंकड़े
निर्वाचन विभाग के अनुसार, 21 अक्तूबर तक मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत 23,920 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं। वहीं, पता बदलने और मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से 5,44,319 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

22 अक्तूबर को फॉर्म-6 के तहत 6,365 आवेदन डिजिटाइज किए गए। इसी दिन फॉर्म-7 के 1,392 और फॉर्म-8 के 2,025 आवेदन दर्ज किए गए। विदेश में रहने वाले भारतीय मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6ए के माध्यम से कुल 120 आवेदन प्राप्त हुए हैं। हालांकि, 22 अक्तूबर को इस श्रेणी में कोई नया आवेदन दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के बाद 30 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। निर्वाचन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे 31 अक्तूबर की समय-सीमा से पहले जरूरी आवेदन जमा कर दें। जिन लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाना है या अपने विवरण में सुधार कराना है, वे ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इससे अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम और विवरण सही दर्ज हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed