{"_id":"5a145b524f1c1b6d548be76e","slug":"online-fraud-with-judge-in-chatra-victim-of-cyber-crime-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: चतरा में जज ऑनलाइन ठगी के शिकार, बैंक खाते से हजारों रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: चतरा में जज ऑनलाइन ठगी के शिकार, बैंक खाते से हजारों रुपये उड़ाए
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में एक जज साहब साइबर अपराधियों की ठगी के शिकार हो गए हैं। अपराधियों ने एक फोन कॉल के जरिये जज के खाते से हजारों रुपये साफ कर दिए।
झारखंड चतरा जिला में व्यवहार न्यायालय के एडीजे चतुर्थ श्रीशदत्त त्रिपाठी को कुछ ठगों ने फोन किया और उनके खाते से 12,050 रुपये की खरीदारी कर डाली। जज महोदय को जैसे ही ये पता लगा कि वे ऑनलाइन ठगी का शिकार बन चुके हैं तो उन्होंने सदर थाना में मुकदमा दर्ज कराया।
खबरों के मुताबिक अपराधियों ने एडीजे चतुर्थ श्रीशदत्त त्रिपाठी को कॉल किया। उनसे कहा कि आपके फोन पर एक ओटीपी (OTP - One Time Password) आया है, वह नंबर बताएं। जज साहब ने फोन करने वाले को अपने फोन में देखकर वह ओटीपी नंबर बता दिया। जैसे ही उन्होंने वह नंबर बताया उनके बैंक खाते से 12,050 रुपये कट गए।
बैंक खाते से पैसे कट जाने के बाद जज महोदय को एहसास हुआ कि वे ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने आईटी एक्ट के तहत सदर थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा (367/17) दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को जागरूक करने के लिए संदेश भेजती रहती हैं। बैंक अपने निर्देश में कहती है कि किसी भी अंजान व्यक्ति से ओटीपी शेयर ना करें नहीं आप ऑनलाइन ठगी के शिकार हो सकते हैं।