{"_id":"64ee55933ad59f1c5f097485","slug":"one-person-killed-as-ethanol-laden-container-overturned-on-nh-33-in-hazaribag-jharkhand-news-in-hindi-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: हजारीबाग में NH-33 पर एथेनॉल लदा कंटेनर पलटने के बाद लगी आग, घंटों तक बाधित रहा यातायात, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: हजारीबाग में NH-33 पर एथेनॉल लदा कंटेनर पलटने के बाद लगी आग, घंटों तक बाधित रहा यातायात, एक की मौत
Wed, 30 Aug 2023 02:01 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:01 AM IST
सार
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा कि कंटेनर पलटने के बाद आग लग गई। आग की लपटों के कारण हजारीबाग-रांची हाईवे पर यातायात घंटों तक बाधित रहा।
विज्ञापन
container overturned in Hazaribag
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले में मंगलवार को नेशनल हाईवे-33 पर एथेनॉल से भरा कंटेनर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा कि कंटेनर पलटने के बाद आग लग गई। आग की लपटों के कारण हजारीबाग-रांची हाईवे पर यातायात घंटों तक बाधित रहा। एसपी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चौथे ने कहा कि एथेनॉल से भरा कंटेनर उत्तर प्रदेश से रांची जा रहा था, इस दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने मृत व्यक्ति का शव बरामद किया, जो कंटेनर चालक का हो सकता है। उन्होंने कहा कि जले हुए वाहन को हटाने के बाद हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
65 लाख रुपये के आईफोन चोरी करने के आरोप में झारखंड का व्यक्ति गिरफ्तार
वहीं, महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक गोदाम में घुसकर 65 लाख रुपये के आईफोन चुराने के आरोप में 32 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि झारखंड के रहने वाले आरोपी तफज्जुल खुर्शीद शेख को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने मस्जिद बंदर इलाके से दबोचा था। आरोपी ने कथित तौर पर 15 जुलाई को पुणे के पास वाघोली इलाके में एक गोदाम में घुसकर कम से कम 105 आईफोन चुरा लिए थे। अधिकारी ने कहा कि शेख को पुणे जिले की लोनीकंद पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन