फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   No misuse of Raj Bhavan in former Jharkhand CM Hemant Soren's arrest: Guv

Jharkhand: राज्यपाल ने हेमंत सोरेन के आरोप को किया खारिज, कहा- उनकी गिरफ्तारी में राजभवन की कोई भूमिका नहीं

Thu, 08 Feb 2024 06:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 08 Feb 2024 06:31 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस आरोप को खारिज किया, जिसमें उन्होंने राज्यपाल पर राजभवन का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
No misuse of Raj Bhavan in former Jharkhand CM Hemant Soren's arrest: Guv
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी में राजभवन का हाथ था। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन से 31 जनवरी को एजेंसी ने सात घंटे तक पूछताछ की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन


'राजभवन के दुरुपयोग का सवाल ही नहीं उठता'
राधाकृष्णन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, राजभवन के दुरुपयोग का कोई सवाल ही नहीं उठता। हमने हर लोकतांत्रिक नियम का सख्ती से पालन किया है। राज्यपाल ने दावा किया कि राजभवन ने हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा था। लेकिन, उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा था कि वह इस्तीफा देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


हेमंत सोरेन ने लगाया राजभवन पर आरोप
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। हेमंत ने पांच फरवरी को चंपई सोरेन की ओर से पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र की ओर से साजिश रची गई और उनकी गिरफ्तारी में राजभवन की भूमिका थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने में देरी के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, देरी असाधारण स्थिति में कानूनी प्रक्रिया के कारण हुई। हमने उन्हें छब्बीस घंटे बाद बुलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed