फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren Concludes 15th All India Police Archery Championship

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी का समापन किया

Mon, 26 Oct 2026 08:07 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रांची।
अमर उजाला ब्यूरो, रांची। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren Concludes 15th All India Police Archery Championship
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पुलिस टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पुलिस टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस समारोह में टाटा आर्चरी एकेडमी की तीरंदाज अंकिता भकत को भी सम्मानित किया गया। अंकिता भकत के नेतृत्व में भारतीय तीरंदाजी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


विजेता टीमें
प्रतियोगिता में महिला वर्ग में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) 37 अंकों के साथ प्रथम रहा। उत्तर प्रदेश पुलिस 34 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) 23 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने 53 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश पुलिस 22 अंकों के साथ दूसरे और राजस्थान पुलिस 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। मुख्यमंत्री ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में उपस्थित गणमान्य
इस समारोह में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा उपस्थित थे। अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSCB) की प्रतिनिधि मीणा भारती भी मौजूद थीं। अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे और अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed