{"_id":"7f686afd3ac02e1d8cd6192bf340a810","slug":"nitish-kumar-in-fodder-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के खिलाफ चारा घोटाला में साक्ष्य दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश के खिलाफ चारा घोटाला में साक्ष्य दायर
अमर उजाला, रांची
Updated Sat, 14 Dec 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू नेता शिवानंद तिवारी के खिलाफ बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में साक्ष्य होने के बाद भी आरोपी नहीं बनाने की बात कहते हुए याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता मिथिलेश कुमार सिंह की ओर से शुक्रवार को शपथ पत्र दायर कर बताया गया कि सीबीआई के डीएसपी जॉन की रिपोर्ट में भी इन दोनों के खिलाफ साक्ष्य मौजूद हैं।
विज्ञापन
इस दिशा में जांच एजेंसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायमूर्ति आरआर प्रसाद की बेंच में शुक्रवार को मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने झारखण्ड हाईकोर्ट को बताया था कि चारा घोटाले के मुख्य अभियुक्त दिवंगत एसबी सिन्हा ने स्वीकार किया था कि उन्होंने नीतीश कुमार को एक करोड़ और शिवानंद तिवारी को 35-40 लाख रूपए दिए थे।
सोशलिस्ट मिथिलेश कुमार ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। उन्होंने नीतीश और तिवारी को चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में आरोपी बनाने और मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।
सीबीआई ने कोर्ट में कहा था कि मिथिलेश ने अनुरोध देरी से किया था तब तक सारे मामले बंद किए जा चुके हैं, इसलिए उनकी याचिका खारिज कर दी जानी चाहिए लेकिन कोर्ट ने मिथिलेश को 13 दिसंबर तक जवाब देने को कहा था। मामले की अगली सुनवाई बीस दिसंबर को होने की संभावना है।