फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   nia_patna blast_bihar_jharkhand

एनआईए को शक, झारखंड और बिहार में छिपे हैं आतंकी

Tue, 10 Dec 2013 04:01 PM IST
अमर उजाला, पटना
अमर उजाला, पटना Updated Tue, 10 Dec 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
nia_patna blast_bihar_jharkhand

बोधगया के महाबोधि मंदिर परिसर व पटना में हुए सिलसिलेवार बम धमाको की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) झारखंड और बिहार में लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन


एनआईए को इस मामले में शामिल आतंकियों के इन्हीं राज्यों में छिपे होने की आशंका है, क्योंकि आईएम संस्थापक यासिन भटकल की गिरफ्तारी के बाद संगठन की कमान संभाल रहे तहसीन अख्तर उर्फ मोनू उर्फ हसन समेत पांच अन्य के तार इन्हीं दो राज्यों से जुड़े हैं।
विज्ञापन


एनआईए की टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार मोहम्मद अली से पूछताछ के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना के नीरपुर गांव स्थित उसके ससुराल और ननिहाल में रविवार देर रात छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से दरभंगा जिले के सिंघौली का रहने वाला मोहम्मद अली पांच वर्ष की उम्र से ही अपने ननिहाल नीरपुर में रह रहा था। इसी गांव में उसकी शादी हुई।

जांच एजेंसी ने आईएम के आतंकी तहसीन अख्तर और उसके करीबी चार अन्य के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए आम लोगों से अपील जारी की है। एजेंसी ने बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना के मनियारपुर गांव निवासी आतंकी तहसीन के साथ ही झारखंड के नोमान अंसारी, तौफिक अंसारी, मोजीबुल्लाह तथा हैदर अली का पूरा ब्योरा तस्वीर के साथ जारी किया है।


ब्योरे के मुताबिक, तहसीन हिंदी, अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर का जानकार है और बिहारी अंदाज में बातें करता है।

भटकल की गिरफ्तारी के बाद संगठन में बड़ा ओहदा रखने वाला तहसीन आम लोगों के साथ-साथ पुलिस व खुफिया एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए खुद को छात्र बताकर किराये का मकान लेने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed