{"_id":"61f172edfa6196400217071e","slug":"nia-files-charge-sheet-against-two-for-blast-by-cpi-maoists-in-jharkhand-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: एनआईए ने दो लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया, धमाके में तीन लोगों की मौत का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: एनआईए ने दो लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया, धमाके में तीन लोगों की मौत का मामला
Wed, 26 Jan 2022 09:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 26 Jan 2022 09:42 PM IST
सार
एनआईए के अधिकारी ने बताया कि सुखराम रामतई और जैकी पराधी को भारतीय दंड संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपित किया गया है।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमाके को अंजाम देने के लिए प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) को विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति करने के आरोप में एनआईए ने एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया। मामले में झारखंड जगुआर के तीन कर्मियों की जान चली गई थी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एनआईए के अधिकारी ने बताया कि सुखराम रामतई और जैकी पराधी को भारतीय दंड संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपित किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह मामला पिछले साल मार्च में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में लांजी वन हिल इलाके में आईईडी विस्फोट से जुड़ा है। मामले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक सहायक उप निरीक्षक सहित तीन अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
नदी के किनारे दो शव मिले
दूसरी ओर गिरिडीह जिले के एक गांव में बुधवार दोपहर एक 15 वर्षीय लड़की और उसकी चाची की हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महेश्वरवा गांव निवासी नाजिया परवीन और उसकी मौसी जागीरा खातून कपड़े धोने नदी पर गए थे, तभी उन पर हमला हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे। परवीन और खातून के शव नदी किनारे से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन