फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   NIA files charge sheet against two accused of attempting to revive Maoists outfit PLFI

झारखंड: NIA ने दो लोगों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र, माओवादी संगठन को पुनर्जीवित करने का प्रयास करने का आरोप

Sat, 05 Oct 2024 10:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Oct 2024 10:45 PM IST
सार

Jharkhand: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को झारखंड और आसपास के राज्यों में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया को पुनर्जीवित और मजबूत करने के प्रयास के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। 

विज्ञापन
NIA files charge sheet against two accused of attempting to revive Maoists outfit PLFI
NIA - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। आरोप है कि उन्होंने माओवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) को पुनर्जीवित और मजबूत करने का प्रयास किया। पीएलएफआई झारखंड और आस पास के राज्यों प्रतिबंधित है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


रांची में दायर किए गए पूरक आरोपपत्र में असम के धेमाजी जिले के कपिल पाठक उर्फ राणा सिंह उर्फ अर्जुन राणा उर्फ पंडित जी और झारखंड के खूंटी जिले के बिनोद मुंडा उर्फ सुखु उर्फ दहूरा का नाम शामिल है। एनआईए ने अक्तूबर 2023 में इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी। पीएलएफआई के सदस्यों पर झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के विभिन्न कोयला व्यापारियों, रेलवे ठेकेदारों और व्यापारियों से वसूली के जरिए से फंड जुटाने का आरोप लगा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

  
एनआईए ने दावा किया कि जांच में पाया गया कि पीएलएफआई के सदस्यों ने जनता, खासतौर पर कारोबारियों और ठेकेदारों में आतंक फैलाने के लिए हत्या, आगजनी और हिंसक हमलों जैसे विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ का कपिल पाठक ओडिशा राज्य समिति के प्रमुख था, जबकि बिनोद मुंडा झारखंड के खूंटी जिले में कर्रा के क्षेत्रीय कमांडर था। दोनों आरोपी झारखंड से असम तक पैसे वसूली करने और उसे भेजने में शामिल थे। 

एजेंसी के मुताबिक, जांच के दौरान एनआईए ने बिनोद मुंडा से एक देशी राइफल, एक देशी पिस्तौल, 57 राउंड 7.62 एमएम की प्रतिबंधित गोलियां और 20 राउंड 8 एमएम के कारतूस बरामद किए। जांच में यह भी सामने आया कि ये हथियार और गोला-बारूद कपिल पाठक ने मुहैया कराए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed