{"_id":"6454bc6923da8a95a20f4556","slug":"nhai-official-lodges-police-complaint-against-congress-leader-dubey-for-manhandling-him-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे और उनके समर्थकों पर NHAI अफसरों से मारपीट का आरोप, 10 के खिलाफ FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे और उनके समर्थकों पर NHAI अफसरों से मारपीट का आरोप, 10 के खिलाफ FIR दर्ज
Fri, 05 May 2023 01:51 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 05 May 2023 01:51 PM IST
सार
विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि एनएचएआई के प्रोजेक्ट प्रभारी एवं अभियंता पार्थ घोष ने इस मामले में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
चंद्रशेखर दूबे
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी ने झारखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दूबे समेत दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने दूबे पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि एनएचएआई के प्रोजेक्ट प्रभारी एवं अभियंता पार्थ घोष ने इस मामले में शिकायत दी थी। जांच के बाद गुरुवार को पूर्व मंत्री दूबे और उनके अन्य साथियों पर एनएचएआई के पड़वा कैंप ऑफिस में धावा बोलने तथा गाली गलौज के साथ मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दूबे समेत 10 लोगों के खिलाफ पलामू जिले के नावाबाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के तहत भोगु से शंखा तक ‘फोरलेन’ का निर्माण कर रही है।