फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   New inning of ‘Abua Sarkar’ to start from Thursday: Hemant Soren

Jharkhand: शपथ ग्रहण से पहले अपने पैतृक गांव पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- कल से शुरू होगी ‘अबुआ सरकार’ की नई पारी

Wed, 27 Nov 2024 05:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ (झारखंड)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ (झारखंड)। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Nov 2024 05:25 PM IST
सार

Jharkhand: झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव के निवासियों से कहा, 'कल से अबुआ सरकार की नई पारी शुरू होगी। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा और मैं आप सभी को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।

विज्ञापन
New inning of ‘Abua Sarkar’ to start from Thursday: Hemant Soren
हेमंत सोरेन - फोटो : एक्स/हेमंत सोरेन

विस्तार

झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि गुरुवार से अबुआ सरकार (हमारी सरकार) की नई पारी शुरू होगी। सोरेन कल राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना के साथ अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जो रामगढ़ जिले में आता है। यहां उन्होंने अपने दादा सोबरन सोरेन को उनकी 67वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और इस दिन शदीद दिवस के रूप में मनाया। 

विज्ञापन


'कल से शुरू होगी अबुआ सरकार की नई पारी'
हेमंत सोरेन ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, 'मैं अपने दादा सोबरन सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल इस जगह आता हूं।' उन्होंने अपने गांववालों को रांची के मोराबादी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सोरेन ने कहा, 'कल से अबुआ सरकार की नई पारी शुरू होगी। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा और मैं आप सभी को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। आपने बहुत मेहनत की है, जिससे अबुआ सरकार फिर से सत्ता में आई है।'
विज्ञापन


झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिली 56 सीटों पर जीत
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि हेमंत सोरेन के दादा को कर्ज देने वालों ने पैसे के लेन-देन की वजह से मार दिया था, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख शिबू सोरेन की उम्र महज 15 साल थी। नेमरा गांव घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसा है। यह गांव झारखंड-बंगाल सीमा के पास है और यहीं पर शिबू सोरेन का जन्म हुआ था। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झामुमो गठबंधन ने राज्य विधानसभ चुनावों में 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि एनडीए को केवल 24 सीटें मिलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। 
 
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed