फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Neeraj Singh murder case: Former MLA Sanjeev Singh gets bail from Supreme Court, gets release after 7 years

नीरज सिंह हत्याकांड: पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, सात साल बाद मिली रिहाई की राह

Fri, 08 Aug 2025 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 08 Aug 2025 07:34 PM IST
सार

Neeraj Singh murder case: पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को जमानत मिलने पर उनकी पत्नी तथा मौजूदा विधायक रागिनी ने कहा कि देर से ही सही, न्याय मिला है और अब उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपों से भी बरी हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Neeraj Singh murder case: Former MLA Sanjeev Singh gets bail from Supreme Court, gets release after 7 years
पुलिस की गिरफ्त में पूर्व भाजपा विधायक संजीव (फाइल), जमानत मिलने की खुशी में मिठाई बांटते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनबाद के बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड मामले में झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत देने का आदेश दिया, जिसके बाद करीब सात साल से जेल में बंद संजीव सिंह की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। वर्ष 17 जुलाई 2017 से वह जेल में थे और इस समय रांची के रिम्स में भर्ती हैं। अदालत के आदेश के बाद संभावना है कि वह आज शाम या कल तक जेल से बाहर आ जाएंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jhakhand News: 15 अगस्त को मोराबादी मैदान में नहीं होंगे सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन
विज्ञापन

 
चचेरे भाई की हत्या के आरोप में विधायक रहते गए थे जेल
संजीव सिंह झरिया की मौजूदा भाजपा विधायक रागिनी सिंह के पति हैं। जिनकी हत्या के मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा, वह उनके चचेरे भाई और पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह थे। यह मामला उस समय धनबाद की राजनीति में गहरे विवाद और टकराव का प्रतीक बन गया था। विधायक पद पर रहते हुए ही संजीव सिंह की गिरफ्तारी हुई थी, जिसने स्थानीय और राज्यस्तरीय राजनीति में हलचल मचा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘देर से ही सही, न्याय मिला’
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए रागिनी सिंह ने कहा कि उन्हें हमेशा न्यायपालिका पर भरोसा था। उन्होंने कहा कि देर से ही सही, न्याय मिला है और अब उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपों से भी बरी हो जाएंगे। इस बयान के साथ उन्होंने साफ किया कि इस कानूनी लड़ाई में उनका विश्वास कभी नहीं डगमगाया।

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: दिल्ली में भर्ती झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, बॉडी एक्टिव-ब्रेन डेड
 
राजनीतिक हलकों में चर्चा, समर्थकों में खुशी
नीरज सिंह हत्याकांड लंबे समय से धनबाद की राजनीति में चर्चा का विषय रहा है। सुप्रीम कोर्ट के इस ताजा फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। वहीं, पूर्व विधायक के समर्थकों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि संजीव सिंह को एक साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया था और अब अदालत से देर से ही सही, न्याय मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed