फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   NCPCR will recommend investigation by NIA into the murder of the class 12 girl in Jharkhand Dumka district

Ranchi: दुमका में छात्रा की हत्या की जांच एनआईए से कराने की सिफारिश, पेट्रोल छिड़क कर की गई हत्या

Sun, 09 Oct 2022 09:53 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 09:53 PM IST
सार

दुमका में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने भी सिफारिश की है कि यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं को प्राथमिकी में जोड़ा जाए क्योंकि लड़की नाबालिग थी।
 

विज्ञापन
NCPCR will recommend investigation by NIA into the murder of the class 12 girl in Jharkhand Dumka district
एकतरफा प्यार में की गई थी छात्रा की हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के दुमका में 12वीं क्लास की छात्रा की हत्या की जांच एनआईए से कराने की सिफारिश राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) करेगा। आयोग की माने तो जल्द ही  इस संबंध में झारखंड सरकार को पत्र लिखा जाएगा। हालांकि इससे पहले एनसीपीसीआर के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो ने झारखंड सरकार पर जांच में असहयोग व रुकावट पैदा करने का गंभीर आरोप लगाया था। दुमका में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने भी सिफारिश की है कि यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं को प्राथमिकी में जोड़ा जाए क्योंकि लड़की नाबालिग थी।
विज्ञापन

बांग्लादेश के कई संगठन मृतका को बता रहे बालिग  

पुलिस ने छात्रा की हत्या के मामले में शाहरुख नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। मृतका के परिजन उसे नाबालिग बता रहे हैं। एनसीपीसीआर के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो ने बताया कि छात्रा की मौत के बाद विदेशी भी आरोपी का बचाव कर रहे हैं। बांग्लादेश के कई संगठनों ने मृतका को लेकर अभियान चलाया हुआ है। सोशल मीडिया पर उसे बालिग बता रहे है। 
विज्ञापन


जानबूझकर छिपाया गया वह नाबालिग है
कानूनगो और उनकी टीम लड़की की मौत की जांच के लिए दुमका पहुची थी। कानूनगो ने कहा कि, जानबूझकर यह छिपाया गया कि मृतका नाबालिग थी। दर्ज एफआईआर में पॉक्सो अधिनियम को शामिल नहीं किया गया। यह पीड़िता के साथ अन्याय का स्पष्ट मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता को दी जा रही है धमकी
कानूनगो ने बताया कि मृतका के पिता हत्या के मामले में गवाह है। आरोप है कि मुंबई का एक यूट्यूबर पीड़ित के पिता को धमकी दे रहा है। छात्रा की मौत को वह ऑनर किलिंग के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहा हैं। यहां तक कि शाहरुख की मदद के लिए सोशल मीडिया के जरिए चंदा तक इकट्ठा किया जा रहा है।


एकतरफा प्यार में हत्या करने का आरोप 
 23 अगस्त को एकतरफा प्यार में 12वीं क्लास की छात्रा पर पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पेट्रोल  छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। उस दौरान छात्रा घर में सोई हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उधर, उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी। पुलिस ने उस दौरान बताया कि शाहरुख ने एकतरफा प्यार में उसकी हत्या की थी। आरोपी उसे आए दिन फोन कॉल कर दोस्ती करने का दवाब बनाता था। घटना के दिन भी आरोपी ने उसे कॉल किया था। छात्रा ने उससे दोस्ती करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने दावा किया कि, इनकार करने पर आरोपित ने पेट्रोल छिड़क मार डाला था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed