फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Naxalite Conspiracy failed shake Jharkhand

झारखंड को दहलाने की नक्सली साजिश नाकाम, 17 आईईडी और 200 डेटोनेटर बरामद

Sun, 24 Feb 2019 04:12 AM IST
प्रियंका भल्ला एजेंसी, दुमका
एजेंसी, दुमका Published by: प्रियंका भल्ला Updated Sun, 24 Feb 2019 04:12 AM IST
विज्ञापन
Naxalite Conspiracy failed shake Jharkhand
Sukma, Chhattisgarh naxalite attack
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आईईडी बम की मदद से आतंकियों के कहर बरपाने के बाद उसी तर्ज पर झारखंड को भी दहलाने की नक्सलवादियों की साजिश नाकाम हो गई है। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुमका में भारी विस्फोटक बरामद किया है।
विज्ञापन



दुमका के गोपीकंदर क्षेत्र के जंगल में की गई इस छापेमारी में पुलिस टीम ने 17 आईईडी विस्फोटक और 200 से ज्यादा डेटोनेटर बरामद किए, जिनसे एक पूरे शहर को दहलाया जा सकता था। इन विस्फोटों के साथ ही नक्सलवाद से जुड़े पोस्टर भी पाए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले 4 जनवरी को भी झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने एक माओवादी को गिरफ्तार किया था और लातेहार जिले में भारी विस्फोटक जब्त किया था। इसके अलावा भी इस साल नक्सल विरोधी अभियान के तहत 6 अन्य कार्रवाई करते हुए पुलिस ने झारखंड में बड़ी संख्या में विस्फोटक व हथियार बरामद किए और 7 नक्सलियों को मारने के अलावा 6 बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed