{"_id":"61bb882804ba660ebd41ef9f","slug":"naxalite-commander-mangra-lugun-killed-in-encounter-with-security-forces-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर मंगरा लुगुन ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर मंगरा लुगुन ढेर
Fri, 17 Dec 2021 12:10 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:10 AM IST
सार
गुरुवार की सुबह उसके साथ जिला पुलिस और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई, इसके बाद चाईबासा में उसका शव मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई संगठन के एरिया कमांडर मंगरा लुगुन को मार गिराया। उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। मंगरा पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत पोड़ाहाट क्षेत्र के जंगल सोनुवा और गोइलकेरा आदि क्षेत्रों में सक्रिय था।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस ने जानकारी दी कि एरिया कमांडर मंगरा लुगुन पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ जिले में 33 मामले दर्ज थे। गुरुवार की सुबह उसके साथ जिला पुलिस और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई, इसके बाद चाईबासा में उसका शव मिला।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवान पीएलएफआई नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी बीच लेपा और रेडा जंगल के बीच पीएलएफआई दस्ते के साथ जिला पुलिस और सीआरपीएफ जवानों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें एरिया कमांडर मंगरा लुगुन मारा गया।
विज्ञापन