फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Murder over land dispute in Jharkhand's Palamu

Jharkhand: पलामू में जमीन विवाद में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान घेरकर मारा

Sun, 24 Mar 2024 03:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 24 Mar 2024 03:25 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह हुई, जब दोनों दोस्त मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमले किए।

विज्ञापन
Murder over land dispute in Jharkhand's Palamu
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में रविवार को दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि यह हत्या जमीन विवाद से जुड़े मामले में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 180 किमी दूर सेमारतंड में हुई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह हुई, जब दोनों दोस्त मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमले किए। इस घटना के बाद राजेश कुमार (24) को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, गंभीर जख्मों के चलते इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरा व्यक्ति सुजीत कुमार (26) हमले के दौरान जान बचाकर भाग निकला। लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और नवाटोली इलाके में उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि राजेश के परिवार की सेमारतंड में रहने वाले राम-श्याम नाम के दो लोगों से दुश्मनी थी। यह हत्या की वजह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेदिनीनगर संभाग के पुलिस अधिकारी मणि भूषण प्रसाद ने कहा कि मारे गए दोनों लोगों का आपराधिक इतिहास था। उन्होंने बताया कि इन लोगों की हत्या में तीन लोगों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed