फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Mumbai bound Air Asia flight aborted take off at Ranchi Airport due to  bird hit all passengers are safe

रांची हवाई अड्डे पर विमान से टकराई चिड़िया, मुंबई जाने वाली उड़ान का टेकऑफ रुका

Sat, 08 Aug 2020 05:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 08 Aug 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Mumbai bound Air Asia flight aborted take off at Ranchi Airport due to  bird hit all passengers are safe
एयर एशिया (फाइल फोटो)

रांची से मुंबई के लिए शनिवार को एयर एशिया के एक विमान के उड़ान भरने के दौरान एक पक्षी के उससे टकरा जाने पर उड़ान रोक दी गई। एयरलाइन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


बता दें कि यह घटना केरल के कोझिकोड हवाईअड्डे पर शुक्रवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के रनवे से फिसल कर 35 फीट गहरी खाई में गिर जाने और उसके दो टुकड़े हो जाने के एक दिन बाद हुई। दुबई से आई उड़ान में 190 लोग सवार थे, जिनमें 18 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


रांची की घटना के बारे में एयर एशिया के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी के विमान वीटी-एचकेजी का परिचालन रांची से मुंबई के लिए उड़ान संख्या आई5-632 के तौर पर किया जा रहा था। आज, आठ अगस्त 2020 को उड़ान भरने के निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बज कर 50 मिनट के समय एक पक्षी इससे टकरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पायलट ने उड़ान भरने की प्रक्रिया रोक दी और मौजूदा समय में विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि विमान को परिचालित करने की अनुमति मिलते ही इसके अपने गंतव्य के लिये उड़ान भरने का कार्यक्रम है।


प्रवक्ता ने कहा कि एयर एशिया इंडिया अपने अतिथियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है और उड़ान में देरी से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed