फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Mukhtar Abbas Naqvi statement on jharkhand mob lynching

झारखंड हत्याकांड पर बोले नकवी, गला दबाकर नहीं, गले लगाकर बुलवा सकते हैं जय श्रीराम

Tue, 25 Jun 2019 08:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 Jun 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi statement on jharkhand mob lynching
मुख्तार अब्बास नकवी
झारखंड में 24 वर्षीय युवक की पिटाई के बाद हुई मौत की घटना को अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 'जघन्य अपराध' करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों का गला दबाकर नहीं बल्कि गले लगाकर जय श्रीराम बुलवाया जा सकता है।
विज्ञापन


मंगलवार को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नकवी ने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा, ऐसी घटनाओं को कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता। विकास के एजेंडे पर विध्वंस के एजेंडा को हावी नहीं होने दिया जाएगा। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


नकवी के मुताबिक इन घटनाओं में शामिल लोगों का मकसद सरकार द्वारा बनाए गए सकारात्मक माहौल को खराब करना है। हम इन घटनाओं के सख्त खिलाफ हैं। सरायकेला-खरसावां जिले में भीड़ ने तबरेज अंसारी को चोरी के आरोप में जमकर पीटा था। उससे जबरन जय श्रीराम और जय हनुमान का नारा लगवाया गया। पिटाई के पांच दिन बाद अंसारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed