{"_id":"5d1233b98ebc3e3cc84a6cbe","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-statement-on-jharkhand-mob-lynching","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड हत्याकांड पर बोले नकवी, गला दबाकर नहीं, गले लगाकर बुलवा सकते हैं जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड हत्याकांड पर बोले नकवी, गला दबाकर नहीं, गले लगाकर बुलवा सकते हैं जय श्रीराम
Tue, 25 Jun 2019 08:25 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 25 Jun 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में 24 वर्षीय युवक की पिटाई के बाद हुई मौत की घटना को अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 'जघन्य अपराध' करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों का गला दबाकर नहीं बल्कि गले लगाकर जय श्रीराम बुलवाया जा सकता है।
मंगलवार को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नकवी ने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा, ऐसी घटनाओं को कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता। विकास के एजेंडे पर विध्वंस के एजेंडा को हावी नहीं होने दिया जाएगा। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।
नकवी के मुताबिक इन घटनाओं में शामिल लोगों का मकसद सरकार द्वारा बनाए गए सकारात्मक माहौल को खराब करना है। हम इन घटनाओं के सख्त खिलाफ हैं। सरायकेला-खरसावां जिले में भीड़ ने तबरेज अंसारी को चोरी के आरोप में जमकर पीटा था। उससे जबरन जय श्रीराम और जय हनुमान का नारा लगवाया गया। पिटाई के पांच दिन बाद अंसारी की मौत हो गई।