फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Money laundering probe: ED conducts searches in Ranchi

ED: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की दबिश; सोरेन सरकार में मंत्री के निजी सचिव और भाई के ठिकानों पर भी छापेमारी

Mon, 14 Oct 2024 10:18 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Oct 2024 10:18 AM IST
विज्ञापन
Money laundering probe: ED conducts searches in Ranchi
ED - फोटो : PTI

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में झारखंड की राजधानी रांची में कई स्थानों पर छापेमारी की। जांच के तहत 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी ने जल जीवन मिशन में अनियमितताओं के संबंध में आईएएस मनीष रंजन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के निजी सचिव हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर और अन्य के खिलाफ रांची और झारखंड के अन्य स्थानों पर छापेमारी की। रंजन भूमि, सड़क और भवन विभाग के सचिव हैं और ईडी उनसे पहले भी धन शोधन के एक अलग मामले में पूछताछ कर चुका है, जिसमें उसने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

 

छापेमारी की जद में कौन-कौन?
सूत्रों के मुताबिक, कुछ व्यवसायी, सरकारी अधिकारी और राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला राज्य पुलिस की एफआईआर से जुड़ा है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के भाई-सहयोगियों के अलावा कुछ सरकारी अधिकारियों, ठेकेदारों और व्यापारियों से जुड़े परिसरों की भी संघीय जांच एजेंसी द्वारा तलाशी ली जा रही है। चाईबासा और पश्चिम सिंहभूम जिले में कुछ स्थानों पर भी छापे मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
धन शोधन का मामला जल जीवन मिशन में कथित अनियमितताओं की जांच से जुड़ा है। केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन (जेजेएम) का उद्देश्य घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। ईडी ने ‘जल जीवन मिशन’ में इसी तरह की धन शोधन से संबंधित जांच पिछले साल राजस्थान में शुरू की थी, जब राज्य में कांग्रेस सत्ता में थी।

मंत्री ने क्या कहा?
ठाकुर ने आरोप लगाया कि ये छापेमारी राजनीति से प्रेरित है, क्योंकि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के पार्टी के दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी केंद्र सरकार के निर्देश पर काम कर रही है। उन्होंने मांग की कि एजेंसी को उनके आवास के अलावा उनसे जुड़े अन्य लोगों से की गई बरामदगी की सूची जारी करनी चाहिए।

ठाकुर ने कहा कि लोगों को यह जानने का पूरा अधिकार है कि मुझसे जुड़े परिसरों से कितनी धनराशि, अवैध दस्तावेज, सोना, हीरे और अन्य जवाहरात बरामद किए गए। मंत्री ने कहा कि वह भाजपा में शामिल होने के बजाय फांसी पर लटकना या अपना पूरा जीवन जेल में बिताना पसंद करेंगे। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं को परेशान करने के इरादे से केंद्रीय एजेंसियों को तैनात करने का आरोप लगाते हुए केंद्र पर निशाना साधा।

यह बोले सीएम सोरेन
ईडी की छापेमारी को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब जब चुनाव भी करीब आ रहे हैं तो ईडी की छापेमारी अप्रत्याशित नहीं थी। यह दबाव बनाने का प्रयास है।


जल्द होंगे विधानसभा चुनाव
झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए जल्द चुनाव कराए जाने की घोषणा होने की उम्मीद है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी ईडी की छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed