{"_id":"5909bba74f1c1b810d441942","slug":"mnrega-workers-protest-demand-for-wage-hike-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः मनरेगा कर्मियों की मजदूरी में एक रुपये का 'इंक्रीमेंट', भड़के मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः मनरेगा कर्मियों की मजदूरी में एक रुपये का 'इंक्रीमेंट', भड़के मजदूर
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 03 May 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मनरेगा कर्मियों ने मजदूरी में बढ़ोतरी की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
मामला यह है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत झारखंड के श्रमिकों के लिए वेतन 167 रुपये से बढ़ाकर 168 रुपये कर दिया था, लेकिन राज्य की रघुबर दास सरकार उन्हें 167 रुपये ही मजदूरी दे रही है। यह मामला लातेहार के मणिका ब्लॉक का है।
अपनी इसी मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि यह पिछले 11 वर्षों में मनरेगा के मजदूरी की न्यूनतम वार्षिक वृद्धि है। हालांकि पिछले साल मजदूरी में 5 रुपये की वृद्धि की गई थी। फिर भी श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। मामले में श्रमिकों ने रैली कर पीएम मोदी और सीएम रघुबर दास को पत्र भेजे हैं।
विज्ञापन