{"_id":"509b56d1fad5a16bcbf5af04f60f2ae5","slug":"mlas-reach-jharkhand-assembly-in-c","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखे विधायक, विरोध करने बैलगाड़ी से पहुंचे विधानसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखे विधायक, विरोध करने बैलगाड़ी से पहुंचे विधानसभा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Dec 2013 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में विपक्षी दल झारखंड विकास मोर्चा (प्रोग्रेसिव) के विधायकों ने विरोध का एक अजीबो-गरीब तरीका निकाला। विपक्ष के कई विधायक शुक्रवार को बैलगाड़ी से विधानसभा जा पहुंचे।
विज्ञापन
विधायक शुक्रवार को सरकार की धीमी चाल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे।
इस मामले पर विधानसभा अध्यक्ष शशांक सेखर भोक्ता ने दो मार्शल और चार सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार अंतिम दिन था। जेवीएम-पी राज्य विधानसभा में 11 विधायकों के साथ दूसरा मुख्य विपक्षी दल है।
जेवीएम-पी के विधायक प्रदीप यादव ने संवाददाताओं से कहा, मौजूदा सरकार के दौरान विकास की रफ्तार किसी बैलगाड़ी की रफ्तार से धीमी है। पांच महीनों में राज्य बजट का मात्र 1,900 करोड़ रुपए ही विकास पर खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन