फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   MLA Shweta Singh troubles increase, BJP delegation files complaint with Election Commission

Jharkhand: विधायक श्वेता सिंह की बढ़ी मुश्किलें, भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग में शिकायत कराई दर्ज

Wed, 21 May 2025 06:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 21 May 2025 06:06 PM IST
सार

Jharkhand: भाजपा का आरोप है कि विधायक श्वेता सिंह के पास दो पैन कार्ड और चार वोटर आईडी कार्ड हैं, जो चुनावी नियमों का उल्लंघन है। साथ ही, उन्होंने विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी छुपाई और आवंटित क्वार्टर का नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं लगाया।

विज्ञापन
MLA Shweta Singh troubles increase, BJP delegation files complaint with Election Commission
ज्ञापन सौंपते भाजपा के प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोकारो विधायक श्वेता सिंह को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज रांची में चुनाव आयोग के कार्यालय जाकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन

भाजपा का आरोप है कि विधायक श्वेता सिंह के पास दो पैन कार्ड और चार वोटर आईडी कार्ड हैं, जो चुनावी नियमों का उल्लंघन है। साथ ही, उन्होंने विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी छुपाई और आवंटित क्वार्टर का नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं लगाया। भाजपा का कहना है कि यह संवैधानिक नियमों के खिलाफ है और इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें; स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग कार्यालय में यह शिकायत भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह और विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने सौंपा। भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed