फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Miss Katrina Klaas of Gothenburg AB invited Chief Minister Hemant Soren

सीएम सोरेन का स्वीडन दौरा: गोटेबोर्ग एबी की मिस कैटरीना क्लास ने दिया आमंत्रण, CM बोले- विकास के साझेदार बनें

Tue, 29 Apr 2025 02:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Apr 2025 02:38 PM IST
सार

Jharkhand: मुख्यमंत्री ने स्वीडन की कई कंपनियों को झारखंड आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य में निवेश के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध है। उन्होंने कंपनियों से आग्रह किया कि वे झारखंड आकर संभावनाओं को नजदीक से देखें और राज्य के औद्योगिक विकास में साझेदार बनें।

विज्ञापन
Miss Katrina Klaas of Gothenburg AB invited Chief Minister Hemant Soren
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड और विकसित राष्ट्र स्वीडन के बीच औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वीडन दौरे पर हैं। इस यात्रा में उनके साथ उनकी पत्नी व गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन और एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य स्वीडन की अग्रणी कंपनियों को झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित करना है ताकि राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिल सके और युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री को गोटेबोर्ग एबी में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की प्रमुख मिस कैटरीना क्लास और EVS38 के आयोजकों द्वारा रणनीतिक सहयोग के लिए आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण मुख्यमंत्री की वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रभावशीलता और झारखंड की औद्योगिक संभावनाओं को लेकर उनकी सक्रियता को दर्शाता है।

विज्ञापन


पढ़ें: चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपी की फांसी की सजा बरकरार, क्राइम थ्रिलर देखने के बाद किया था कांड    

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्वीडन की कई कंपनियों को झारखंड आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य में निवेश के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध है। उन्होंने कंपनियों से आग्रह किया कि वे झारखंड आकर संभावनाओं को नजदीक से देखें और राज्य के औद्योगिक विकास में साझेदार बनें।

राज्य के विकास को लेकर मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि
झारखंड देश के प्रमुख संसाधन-संपन्न राज्यों में से एक है और इसका औद्योगिक योगदान काफी महत्वपूर्ण है। राज्य में पहले से ही टाटा स्टील, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), एनटीपीसी, वेदांता रिसोर्सेज, टाटा पावर और अदाणी पावर जैसी बड़ी कंपनियों ने निवेश कर रखा है। इन निवेशों के तहत स्टील उत्पादन, ऊर्जा उत्पादन और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि झारखंड में स्वीडन की तकनीक और निवेश के जरिए नई संभावनाएं विकसित हों, जिससे राज्य का समग्र विकास और तीव्र गति से हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed