फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Minor lesbian couple got married in temple decided to stay away from family

दो नाबालिग सहेलियों ने मंदिर में रचा ली शादी, परिवार से अलग रहने की ठानी

Tue, 09 Feb 2021 07:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Feb 2021 07:08 AM IST
विज्ञापन
Minor lesbian couple got married in temple decided to stay away from family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जब इश्क का नशा सर पर चढ़ता है तो जाति, धर्म, भेदभाव सब कुछ भूल जाता है। ऐसा ही एक अजीब वाकया झारखंड के धनबाद में सामने आया है, जहां दो नाबालिग सहेलियों ने आपस में मंदिर में जाकर शादी रचा ली और परिवार से अलग रहने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन


लेस्बियन कपल में एक की उम्र 14 साल है तो दूसरी 13 साल की है।  इस वजह से पुलिस ने इन दोनों को फिलहाल बालिग होने तक अपने-अपने परिवार के पास रहने को भेज दिया है।
विज्ञापन


दोनों लड़कियां धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। इनमें एक 14 वर्षीय लड़की अपने को प्रेमी बता रही है। वो लड़कों जैसे हेयर स्टाइल और कपड़े पहनती है और बिना किसी झिझक के बेधड़क किसी भी सवाल का जवाब देती है जबकि 13 साल की दूसरी लड़की अन्य लड़कियों की तरह काफी सौम्य और सरल नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लेस्बियन कपल में पति बनी लड़की ने बताया कि वो दोनों बचपन से ही एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करती हैं। वो दोनों एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रहने की बात कहती हैं।लड़की ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने घर से भागकर एक मंदिर में जाकर एक दूसरे से शादी रचा ली, और पास में ही एक झोपड़ी में रहने लगीं। इस बीच दोनों ने अपने एक दोस्त से भी मदद लेनी चाही, लेकिन ऐसा मामला देख उसने उनकी मदद करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों अपने घर वापस आ गईं।

इसी बीच, 13 वर्षीय लड़की की मां ने अपनी बेटी की मांग में सिंदूर और गले मे मंगलसूत्र देखा। तब मामले का खुलासा हुआ। तत्काल दोनों परिवार के लोग इनको लेकर सरायढेला थाना पहुंचे। जहां से पुलिस ने इन्हें धनबाद महिला थाने के हवाले कर दिया।

बातचीत में अपने को पति बताने वाली लड़की ने कहा, 'अभी हम दोनों नाबालिग हैं। जब हम बालिग हो जाएंगे तो अपनी पत्नी को उसके घर से ले आएंगे और अपने साथ ही रखेंगे।मैं उसे इतना प्यार दूंगा कि फिर दोबारा कभी पुलिस थाना का मुंह नहीं देखना पड़ेगा। इस बीच यदि उसके साथ उसके घर वालों ने कोई ज्यादती की तो मैं उसी वक्त उसे अपने साथ ले जाऊंगा। इसी शर्त के साथ हम अपने-अपने परिवार के पास बालिग होने तक के लिए लौट रहे हैं।'


वहीं पत्नी बनी लड़की ने कहा, 'मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। वो मेरा पति है और मैं उसकी पत्नी, लेकिन अभी हम नाबालिग हैं। इसलिए फिलहाल हम अपने परिवार के पास जा रहे हैं। बालिग होने पर मेरा साथी मुझे अपने साथ ले जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed