फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Maoists blow up railway track in Jharkhand train operations disrupted on Howrah-Mumbai Rail Route

Jharkhand: झारखंड में माओवादियों ने विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया, हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित

Fri, 22 Dec 2023 05:42 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 22 Dec 2023 05:42 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि 22 दिसंबर यानी आज भाकपा (माओवादी) ने भारत बंद की घोषणा की है। अपने प्रभाव को दिखाने के लिए माओवादियों ने ऐसा किया है।

विज्ञापन
Maoists blow up railway track in Jharkhand train operations disrupted on Howrah-Mumbai Rail Route
माओवादियों ने विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में गोइलकेरा-पोसैता रेलवे स्टेशनों के बीच कारो ब्रिज के पास रेल पटरी पर विस्फोट की सूचना है। रिपोर्ट के अनुसार, माओवादियों ने बम विस्फोट कर गोइलकेरा-पोसैता के बीच रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है, जिससे हावड़ा-मुंबई रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है और कई ट्रेनें ठहर गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि 13 ट्रेनों को रद्द किया गया है और एक का मार्ग बदल दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 22 दिसंबर को यानी आज प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने भारत बंद की घोषणा की है। अपने प्रभाव को दिखाने के लिए माओवादियों ने ऐसा किया है। बताया गया है कि माओवादियों ने गुरुवार रात 10 बजे के आसपास यह दुस्साहस किया। रेल पटरी पर विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस को गोइलकेरा स्टेशन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन


मालगाड़ी के चालक ने दी विस्फोट की जानकारी
यह घटना रांची से करीब 150 किमी दूर गोइलकेरा स्टेशन के पास हुई। माओवादियों ने घटनास्थल पर बैनर और पोस्टर पर फेंका है। दूसरी लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी के चालक और गार्ड को सबसे पहले पटरी पर विस्फोट का पता चला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पास के रेलवे स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों ने फौरन रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोकवा दिया। इसके बाद रेलवे वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए भेजे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed