{"_id":"67988252f8c01e8c0704c896","slug":"maoist-splinter-group-chief-lynched-two-others-beaten-up-by-villagers-in-jharkhand-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में माओवादियों के अलग हुए गुट के सरगना की बुरी तरह पिटाई के बाद मौत, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में माओवादियों के अलग हुए गुट के सरगना की बुरी तरह पिटाई के बाद मौत, दो अन्य घायल
Tue, 28 Jan 2025 12:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, लातेहार (झारखंड)
पीटीआई, लातेहार (झारखंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:38 PM IST
सार
लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया, 'समूह के सात सदस्य जबरन वसूली के लिए गांव में स्थित ईंट भट्टे पर गए थे, जिसके बाद झड़प हुई। जेएसएमएम के सुप्रीमो किशोर उर्फ अभय नायक और दो सदस्यों की पिटाई की गई, जबकि चार अन्य मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों से अलग हुए एक गुट के सरगना की ग्रामीणों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी। इस दौरान उसके दो अन्य सदस्य पर भी ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई। घटना सोमवार रात को चंदवा पुलिस थाने के अंतर्गत बारी गांव में हुई।
विज्ञापन
क्या है मामला?
दरअसल, लातेहार जिले में माओवादियों के अलग हुए गुट झारखंड संघर्ष मुक्ति मोर्चा (झासमुमो) के प्रमुख को ग्रामीणों ने कथित तौर पर बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना में झासमुमो के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घटना चंदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बारी गांव में सोमवार रात हुई।
विज्ञापन
वसूली को लेकर झड़प
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन झारखंड संघर्ष मुक्ति मोर्चा के सदस्यों और ग्रामीणों के बीच वसूली को लेकर झड़प हुई। लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि गुट के सात सदस्य गांव के एक ईंट भट्ठे पर वसूली के लिए गए थे, जिसके बाद झड़प शुरू हो गई। इस दौरान झासमुमो के सरगना किशोर उर्फ अभय नायक और दो अन्य सदस्यों को ग्रामीणों ने पीट दिया, जबकि चार अन्य मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
कई आपराधिक मामले दर्ज थे
उन्होंने बताया कि नायक ने चंदवा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज जारी है। अधिकारी ने कहा कि नायक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पहले भी जेल जा चुका था।