Jharkhand: कुएं में गिर गया था बछड़ा, बचाने के चक्कर में छह लोगों की मौत, एनडीआरएफ ने शव किए बरामद
झारखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, रांची के पिस्का गांव में एक कुएं में गिरे बछड़े को बचाने के चक्कर में छह लोगों की जान चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, रांची के पिस्का गांव में एक कुएं में गिरे बछड़े को बचाने के चक्कर में छह लोगों की जान चली गई। दरअसल कुएं में गाय का एक बछड़ा गिर गया था जो कुएं में फंस गया, आसपास के लोगों को ये बात पता चली तो, उन्होंने बछड़े को बचाने का प्रसाय शुरू किया। लेकिन जब लोग बछड़े को कुंए से निकाल रहे थे तभी कुए के पास की मिट्टी धंस गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग कुएं में गिर गए और जिनमें से छह की मौत हो गई।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम द्वारा चलाया गया 15 घंटे लंबा बचाव अभियान शुक्रवार दोपहर को समाप्त हो गया। इसकी जानकारी रांची के एसपी (ग्रामीण) एचबी जामा ने दी।
एनडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाकर शव किए बरामद
सिल्ली डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाकर कल दो शव बरामद किए और आज चार शव बरामद किए हैं। कुएं में बहुत सारा मलबा जमा हो गया था इसलिए ऑपरेशन चलाने में काफी समय और मेहनत लगी। कुल छह लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
#WATCH | Ranchi: "NDRF team came and recovered two bodies yesterday and four have been recovered today... A lot of debris got deposited in the well so it took a lot of time and effort to conduct the operation... A total of six people died and one got injured," says Silli DSP… pic.twitter.com/9JVhVbQ0mg
— ANI (@ANI) August 18, 2023
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर शोक व्यक्त किया
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में कुएं में 5 लोगों की मरने की दुखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकलु परिवारजनों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।