{"_id":"64bb98ab7352ca725d068dd8","slug":"manipur-incident-jharkhand-cm-hemant-soren-write-letter-to-president-draupadi-murmu-tribals-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर की घटना पर झारखंड सीएम ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, आदिवासियों को लेकर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manipur: मणिपुर की घटना पर झारखंड सीएम ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, आदिवासियों को लेकर जताई चिंता
Sat, 22 Jul 2023 02:21 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:21 PM IST
सार
सोरेन ने लिखा कि मणिपुर बीते दो महीने से जल रहा है। अब जो वीडियो सामने आया है, वह लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में गिरावट को दिखाता है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल)
- फोटो : फेसबुक/ हेमंत सोरेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म की घटना से पूरा देश शर्मसार है। लोग घटना को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मणिपुर घटना को लेकर पत्र लिखा है। इस पत्र में हेमंत सोरेन ने घटना को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और राष्ट्रपति से अपील की कि वह मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए कदम उठाएं।
पत्र में झारखंड सीएम ने क्या लिखा
शनिवार को भेजे गए पत्र में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कि 'देश, आदिवासियों को बर्बरता का शिकार नहीं होने दे सकता। चुप्पी भी निर्दय अपराध का एक चेहरा है। मणिपुर राज्य में जारी हिंसा को लेकर भारी मन से लिख रहा हूं। मैं मणिपुर के हालात और महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न और अकथ्य प्रताड़ना से चिंतित और तनाव में हूं। सोरेन ने लिखा कि मणिपुर बीते दो महीने से जल रहा है। अब जो वीडियो सामने आया है, वह लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में गिरावट को दिखाता है।'
सीएम ने की शांति की अपील
हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति मुर्मू से अपील की कि वह राज्य में शांति बहाल करने के लिए तुरंत कदम उठाएं। सोरेन ने लिखा कि इस मुश्किल समय में हमारी आखिरी उम्मीद आप ही हैं और आप ही हमें रास्ता दिखा सकती हैं। बता दें कि मणिपुर में बीती तीन मई से जातीय हिंसा की आग भड़की हुई है। यहां मैतई और कुकी समुदाय के बीच टकराव है। इस लड़ाई में अभी तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।