{"_id":"64870ec03d73b5d80c05ae47","slug":"man-strangles-son-to-death-for-asking-for-rs-10-in-jharkhand-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: बेटे ने दस रुपये मांगे तो बाप बना हैवान, गला दबाकर कर दी 12 साल के मासूम की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: बेटे ने दस रुपये मांगे तो बाप बना हैवान, गला दबाकर कर दी 12 साल के मासूम की निर्मम हत्या
Mon, 12 Jun 2023 05:55 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Jun 2023 05:55 PM IST
सार
झारखंड के चतरा जिले से एक सनसनीखेज मामला समाना आया है। यहां सोमवार को 10 रुपये मांगने पर 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने 12 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
झारखंड के चतरा जिले से एक सनसनीखेज मामला समाना आया है। यहां सोमवार को 10 रुपये मांगने पर 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने 12 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर बशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के करैलीबार गांव में हुई।
विज्ञापन
बशिष्ठनगर के थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लड़के को उसके पिता ने गला घोंट कर मार डाला। उन्होंने कहा कि हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि लड़के ने 10 रुपये क्यों मांगे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना करीब सुबह नौ बजे के आसपास हुई। आरोपी पिता बिलेश भुइयां नशे की हालत में था और अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था, इस दौरान बेटा पप्पू वहां आ गया, उसने पिता से दस रुपये मांगे। इसके बाद वह अपने बेटे पर भड़क गया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना का पता तब चला जब मृतक की 15 वर्षीय बहन ईंट भट्ठे में काम कर घर लौटी तो उसने शोर मचाया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।