फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   man shot dead a DJ at bar in ranchi after the employees refused to serve him alcohol Jharkhand

Jharkhand: शराब परोसने से इनकार करने पर व्यक्ति ने बार में डीजे पर चलाई गोली, मौत; आरोपी फरार

Mon, 27 May 2024 03:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 27 May 2024 03:24 PM IST
सार

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन सिंहा ने कहा कि बहस के दौरान आरोपी के दोस्तों में से एक ने रायफल निकाला और वहां मौजूद डीजे पर गोली चला दी। इस घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
man shot dead a DJ at bar in ranchi after the employees refused to serve him alcohol Jharkhand
व्यक्ति ने बार के डीजे पर चलाई गोली - फोटो : X/srisathya (Video Grab)

विस्तार

झारखंड की राजधानी में एक सिरफिरे ने बीती रात एक बार में घुस कर डीजे (डिस्क जॉकी) की गोली मारकर हत्या कर दी और भाग कर पड़ोसी राज्य बिहार के गया में छुप गया। हालांकि, पुलिस ने सोमवार को आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को शॉर्ट्स पहने एक्सट्रीम बार में घुसते हुए देखा गया। वह अपनी टी-शर्ट से अपना चेहरा छिपा रहा था। आरोपी के साथ उसके चार दोस्त भी बार में मौजूद थे। वे सभी देर रात तक शराब पीते रहे। जब बार बंद करने के समय पर बार के कर्मचारियों ने उन्हें शराब परोसने से इनकार किया तो आरोपी गुस्से में आ गया। इस दौरान आरोपी और बार कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। बार का डीजे भी वहां मौजूद था।

विज्ञापन



यहां देखें वीडियो



रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन सिंहा ने कहा, "बहस के दौरान आरोपी के दोस्तों में से एक ने रायफल निकाला और वहां मौजूद डीजे पर गोली चला दी। इस घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।" डीजे को तुरंत राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक डीजे की पहचान संदीप के तौर पर की गई है।



इस घटना पर हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने कहा, "आरोपी की पहचान कर ली गई है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है और वह पहले जेल भी जा चुका है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। वह एक संदिग्ध व्यक्ति है। मृतक छपरा का रहने वाला है।"



बार संचालक ने की मीडिया से बात
बार संचालक विशाल सिंह ने इस घटना पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "कल रात करीब साढ़े दस बजे दो गुटों के बीच झड़प हो गई। हमने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी और पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया। बार बंद करने के बाद हम सब अपने-अपने घर चले गए, लेकिन हमारा एक स्टाफ डीजे संदीप वहीं रुक गया। बाद में मुझे एक कॉल आया, मुझे बताया गया कि हमारे स्टाफ को गोली मार दी गई है। हम उम्मीद कर रहे कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।" 

रांची उपाध्यक्ष और स्थानीय थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे
रांची के पुलिस उपाधीक्षक और स्थानीय थाना प्रभारी आज सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए शूटर को पकड़ने की कोशिश कर रही है। बार के कर्मचारियों से भी पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक शख्स रात के 1:19 बजे एक्स्ट्रीम बार से बाहर निकलते समय डीजे संदीप को गोली मार रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed