फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   man on his way to third wedding arrested on the complaint of his two wives

तीसरी बार शादी करने जा रहा था पति, पत्नियों की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

Sat, 09 Feb 2019 03:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 09 Feb 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
man on his way to third wedding arrested on the complaint of his two wives
सांकेतिक तस्वीर

झारखंड में एक शख्स शुक्रवार को तीसरी शादी करने के लिए जा रहा था लेकिन उसे उसकी दो पत्नियों की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसने तीसरी शादी के लिए अपनी जगह अपने भाई को भेज दिया था। जिसकी वजह से दुल्हन के गुस्साए रिश्तेदारों ने उसे बंधक बना लिया और शादी का पूरा खर्च देने की मांग की।

विज्ञापन


तीसरी शादी करने जा रहे शख्स का नाम करीम है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का कहना है कि करीम ने शादी के लिए अपने भाई रहीम को भेज दिया था। जब करीम की जगह रहीम शादी के मंडप में पहुंचा तो दुल्हन पक्ष काफी नाराज हो गया। उन्होंने दूल्हा पक्ष को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


किरीबुरू पुलिस थाने की प्रभारी अधिकारी पूनम कुजुर ने कहा, 'हम करीम को पुलिस थाने लेकर आए जब उसकी दोनों पत्नियों ने तीसरी शादी को लेकर विरोध जताया। हमने उसे उसकी गतिविधि के कानूनी परिणाम के बारे में बताया। उसने अपनी मौजूदा दोनों पत्नियों के साथ रहना स्वीकार किया है। उसने बताया कि वह तीसरी शादी अपनी मां के दबाव में कर रहा था। हमने उसे रिहा कर दिया है और उसने अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहने और उनकी देखभाल करने की बात मानी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी ने आगे बताया कि करीम की दोनों पत्नियां उसके साथ रहती हैं और उन्होंने पुलिस को बताया है कि उन्हें उसके साथ रहने में इस शर्त पर कोई दिक्कत नहीं है कि उनका पति तीसरी बार शादी नहीं करेगा। उन्होंने कहा, 'करीम पिछले 6-7 सालों से अपनी दोनों पत्नियों के साथ रह रहा है।'

करीम की पहली पत्नी नोआमुंडी की रहने वाली लड़की है जबकि उसकी दूसरी शादी कुमिर्टा गांव की एक आदिवासी लड़की से हुई है। महिला पुलिस करीम के घर उस समय पहुंची जब वह तीसरी शादी के लिए बारात के साथ सिनी गांव निकल रहा था। स्थानीय समुदाय के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।


शादी को टूटने से बचाने के लिए हिरासत में लिए गए दूल्हे ने अपनी जगह अपने भाई को भेज दिया। लेकिन सिनी के गांववालों को दूल्हे के विकल्प में कोई रुची नहीं थी। इसी वजह से उन्होंने बरातियों को बंधक बना लिया और शादी में खर्च हुए रुपये वापस मांगे। उनका कहना है कि उन्हें खर्च हुए 2 लाख रुपये वापस चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed