फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Man kills three including his father with sharp axe in drunken state in J'khand's Latehar

Jharkhand: लातेहर में ट्रिपल मर्डर; युवक ने पिता समेत तीन को कुल्हाड़ी से काटा, चचेरा भाई-भाभी पर भी हमला किया

Mon, 22 Apr 2024 06:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 22 Apr 2024 06:15 PM IST
सार

घटना राजधानी रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर डाबरी गांव में हुई। लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन के अनुसार, रविवार रात रंजन ओरांव नशे की हालत में घर लौटा था, जिसके चलते उसके घर में विवाद हुआ।

विज्ञापन
Man kills three including his father with sharp axe in drunken state in J'khand's Latehar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के लातेहार जिले में 35 वर्षीय युवक ने नशे की हालत में अपने 65 वर्षीय पिता सहित तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसने दो अन्य लोगों को भी घायल कर दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की पहचान रंजन ओरांव के रूप में हुई। वहीं, छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


घटना राजधानी रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर डाबरी गांव में हुई। लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन के अनुसार, रविवार रात रंजन ओरांव नशे की हालत में घर लौटा था, जिसके चलते उसके घर में विवाद हुआ। इस दौरान रंजन ने अपने पिता सूरज ओरांव की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बाद में अपनी रिश्तेदार अनुपमा देवी (35) और मंसुरिया देवी (32) को भी मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने के बाद रंजन ने अपने चचेरे भाई अमलेश ओरांव और उसकी पत्नी हीरामनी देवी को भी घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अपराध को अंजाम देने के बाद रंजन जंगल की ओर भाग गया। जैसे ही पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों ने सूचित किया, पुलिस तुरंत गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों की सूचना के बाद, सोमवार सुबह पुलिस दोबारा गांव पहुंची और आरोपी रंजन ओरांव को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed