{"_id":"61849c65ac19a81e113444ad","slug":"man-killed-with-a-sharp-weapon-in-palamu","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पलामू में झाड़-फूंक को लेकर धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पलामू में झाड़-फूंक को लेकर धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 05 Nov 2021 08:22 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 05 Nov 2021 08:22 AM IST
सार
झाड़-फूंक को लेकर गांव के कुछ लोग नाराज थे। बुधवार की शाम लोगों ने जाल बिछाकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड केपलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक करने वाले कथित ओझा की हत्या करने का मामला सामने आया है। माड़न गांव के निकट धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पीड़ित का शव बृहस्पतिवार को गांव के बसकटिया जंगल से बरामद किया गया है।
लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूट्टी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘ हत्या नियोजित ढंग से की गई प्रतीत होती है।’’ उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महेन्द्र उरांव (65 वर्ष) झाड़-फूंक किया करता था जिसके कारण गांव में ही कई लोग नाराज थे।
पुलिस ने बताया कि उरांव की हत्या बुधवार रात को बैलों के साथ खेत से लौटते समय कटार और कुल्हाडी़ से हमला कर की गई और शव जंगल की झाड़ी में छिपा दिया गया। उन्होंने बताया कि बैलों के देर शाम अकेले आने पर परिजनों को आशंका हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू की। इस बीच पांकी थाना के प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि इस हत्या में गांव के ही कुछ लोग संदिग्ध हैं और फरार चल रहे हैं, उनकी तलााश की जा रही है।